फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vibhishana seeks refuge; Lakshmana falls unconscious; Hanuman sets out to fetch the Sanjeevani herb.

Meerut News: विभीषण शरणागति, लक्ष्मण मूर्छित, हनुमान संजीवनी लाने निकले

Sun, 18 Oct 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vibhishana seeks refuge; Lakshmana falls unconscious; Hanuman sets out to fetch the Sanjeevani herb.
हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में रविवार को कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन हुआ। इसमें विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध मुख्य रहे। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंचन में दिखाया गया कि विभीषण ने रावण को माता सीता को श्रीराम को लौटाने की सलाह दी। इस पर क्रोधित रावण ने विभीषण का अपमान कर उन्हें लंका से बाहर निकाल दिया। विभीषण ने श्रीराम की शरण ली, जिन्होंने उन्हें सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लंका का राजा बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रीराम ने अंगद को शांति दूत बनाकर रावण के दरबार भेजा। रावण ने अहंकारवश अंगद की बात नहीं मानी, जिससे युद्ध शुरू हो गया। युद्धभूमि में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ। मेघनाद ने छलपूर्वक लक्ष्मण पर शक्तिबाण चला दिया, जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामदल में शोक छा गया और श्रीराम व्याकुल हो उठे। विभीषण की सलाह पर हनुमान वैद्य सुषेण को लंका से लेकर आए। वैद्य ने लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाने को कहा। इसके बाद हनुमान सूर्योदय से पहले संजीवनी लाने द्रोणागिरि पर्वत की ओर रवाना हुए।

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed