फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   VHP's Sri Ram temple construction campaign intensifies

विहिप का श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान तेज

Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
VHP's Sri Ram temple construction campaign intensifies
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद का श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसकी सफलता के लिए रविवार को मेरठ शहर के जिमखाना मैदान से बाइक रैली का आयोजन होगा। वहीं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ जनजागरण अभियान के प्रचार प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। यह 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें टोलियां घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेंगी। जनजागरण अभियान के तहत रविवार को बाइक रैली निकाली जाएगी। यह दोपहर 12 बजे जिमखाना मैदान से शुरू होगी और सूरजकुंड स्थित बृहस्पतिदेव मंदिर पर संपन्न होगी। रैली में दो हजार बाइक शामिल करने का लक्ष्य है। जिसमें विहिप के साथ संघ परिवार से जुड़े बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, भाजपा तथा भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, विभाग व मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

निमेश वशिष्ठ ने बताया कि जिनके पास बाइक नहीं है उन्हें स्वागत कार्यक्रम के लिए रखा जा रहा है। बाइक रैली का शहर में करीब 70 स्थानों पर कार्यकर्ता पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे। यह जिमखाना मैदान से बेगमपुल, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी, ब्रह्मपुरी चौकी, भूमिया पुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, गढ़ रोड, नई सडक, सेंट्रल मार्केट, रंगोली मंडप रोड, तेज गढी चौराहा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, जेल चुंगी, विक्टोरिया पार्क से होती हुई सूरजकुंड स्थित बृहस्पतिदेव मंदिर पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सफलता के लिए भाजपा समेत तमाम संगठनों ने बैठकें शुरू कर दी हैं। शास्त्रीनगर मंडल में हुई बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, रविश अग्रवाल, निशांत रावल, महिपाल, मैदान सिंह, आशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed