{"_id":"64cabe1578fb0a4962022257","slug":"vhp-and-bajrang-dal-workers-took-out-a-procession-against-the-nuh-incident-meerut-news-c-40-1-smrt1041-1285-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नूंह की घटना के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाला जूलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नूंह की घटना के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाला जूलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में जूलूस निकाला। वह थाना तिराहे पर पुतला लेकर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला छीन लिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने छीना-झपटी में फटे हुए पुतले को ही आग के हवाले कर दिया। उसके बाद कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के रवैये के विरोध में वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को समझाया। उसके बाद कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन देकर चले गए।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार को नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए थाने की तिराहे की ओर पुतला लेकर चले, जैसे ही मीर भोज की मूर्ति के पास पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेर लिया और उनसे पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। छीना झपटी में पुतले से निकले कागजों को एकत्र कर कार्यकर्ताओं ने उनमें आग लगा दी तथा नारेबाजी करते हुए वहीं धरना देकर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर कार्यकर्ता वहां से चले गए। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि धर्म के कार्यों में जिहादी मानसिकता के कारण भारत में हिंदू असुरक्षित हो गया है। नेतृत्व जिला संयोजक विकास कश्यप ने किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी अमर रस्तोगी, हरविंद्र छावडा, जिलाध्यक्ष सुभाष गाब्बा, राहुल रस्तोगी, प्रभात, अमित रस्तोगी बाल्ले, अभिषेक जाटव, उपासना वर्मा, अमित कसाना, डाॅ. ओमपाल, बालकृष्ण वर्मा, नीशू रस्तोगी, सूरज ठाकुर, राहुल, रतन ठाकुर, वरुण, सचिन कौशिक, राजू सैनी, सोनू दुबलिश आदि मौजूद थे।
सर्तक रही पुलिस, रोक दिया यातायात
मवाना। विहिप व बजरंग दल कार्यक्रम को देखते हुए और नूंह की घटना के मद्देनजर पुलिस पुरी तरह से सतर्क दिखी। आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी कर दी गई थी। मवाना में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात कर आने जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। यातायात को प्रदर्शन समाप्त होने के बाद चालू किया गया। यातायात रोकने से लोगों में हड़कंप की स्थिति हो गई। प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर रखने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-शिवानंद शर्मा