फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   VHP and Bajrang Dal held a 'Shastra Pujan' (weapon worship) ceremony in Mawana.

Meerut News: मवाना में विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Tue, 20 Oct 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal held a 'Shastra Pujan' (weapon worship) ceremony in Mawana.
राष्ट्र निर्माण और धर्म रक्षा के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी l (स्रोत आयोजक) । फलावदा
मवाना। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मवाना ने मुबारकपुर रोड स्थित शिव मंदिर के सामने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। राजकुमार ने शस्त्र पूजन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शस्त्र भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का प्रतीक हैं। शस्त्र शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा का संकल्प दर्शाते हैं। कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रहित के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और हिंदू समाज को संगठित करने पर भी चर्चा हुई। रोहित, अपूर्व रस्तोगी और हिमांशु अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जय श्री राम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed