फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Veterans rally will be organized on 20th in Meerut Cantonment

मेरठ छावनी में 20 को आयोजित होगी वेटरंस रैली

Tue, 09 Sep 2025 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Veterans rally will be organized on 20th in Meerut Cantonment
मेरठ। मुख्यालय पश्चिम यूपी सब एरिया मेरठ द्वारा भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए वेटरंस रैली का आयोजन 20 सितंबर को होगा। अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट मेरठ कैंट में होने वाली वेटरंस रैली में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व शामली के भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां व उनके आश्रित भाग लेंगे। कर्नल वेटरंस एएस अंतल के अनुसार रैली में पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण वेटरंस से बैंकों, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास द्वारा किया जाएगा। स्पर्श पेंशन की जानकारी दी जाएगी। स्पर्श पेंशन पोर्टल में जीवन प्रमाणपत्र अपलोड करना बताया जाएगा। सेवानिवृत्त होने के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट सेल द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही कैंटीन सुविधा, चिकित्सा, लैब सुविधा की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed