फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Very much remembers Guru Ramdas's philanthropy

Meerut News: संगत ने किया गुरु रामदास के परोपकारों को स्मरण

Wed, 08 Oct 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Very much remembers Guru Ramdas's philanthropy
गुरुवाणी के रचनाकार चौथे गुरु रामदास का प्रकाश पर्व मनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में गुरुवाणी के रचनाकार चौथे गुरु रामदास का प्रकाश पर्व मनाया गया। संगत ने भाग लेकर गुरुवाणी, कीर्तन का आनंद लिया। गुरुराम दास के मानवता पर किए गए परोपकारों को याद कर लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को सुंदर फूलों एवं रंगीन रौशनी से सजाया गया। जिसे देख संगत मंत्रमुग्ध नजर आ रही थी।

श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद भाई गुरप्रीत सिंह प्रीत ने गुरू राम दास राखो श्ररणाई शबद गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शबद चौकी जत्थे ने जब अब गुरू राम दास को मिली बड़ाई। शबद गायन किया तो सारी संगत भावविभोर होकर धन गुरु राम दास जी, धन गुरु राम दास जी जपने लगी। यह एक आलौकिक नजारा बन गया। प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा अमृतसर शहर बसा कर। बाणी की रचना कर। आस्था का विश्व का सबसे बड़ केंद्र दरबार साहिब, अमृतसर प्रगट कर गुरु राम दास ने मानवता पर बहुत बड़ा परोपकार किया। आज दरबार साहिब अमृतसर में लगभग दो लाख श्रद्धालु प्रतिदिन शीश नवांकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर रही है। चौबीस घंटे गुरु का लंगर चलता है। मनजीत सिंह कोछड़ ने बताया आस्था सबसे बड़े स्थान श्री दरबार साहिब अमृतसर में बिना भेद भाव कोई भी माथा टेक, लंगर ग्रहण कर सकता है। आयोजन के बाद गुरु का लंगर संगत ने ग्रहण किया। इस अवसर पर किशन सिंह छाबड़ा, नानक छाबड़ा, धीर सिंह, अजीत सिंह, बलबीर सिंह, हरमिंदर सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed