{"_id":"6a1321da086b3b4c06036b68","slug":"vernits-batting-led-to-a-stunning-victory-for-the-kent-board-meerut-news-c-72-1-mct1009-153800-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वर्नित की बल्लेबाजी से कैंट बोर्ड की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वर्नित की बल्लेबाजी से कैंट बोर्ड की शानदार जीत
Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को कैंट बोर्ड और एसएस स्ट्राइकर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड ने 31 रन से शानदार जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैंट बोर्ड इलेवन ने विशवेंद्र चौधरी की 42 रनों की तेज पारी के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद मोहम्मद शहबाज ने 67 रनों की शानदार पारी खेलते हुए स्कोर को मजबूती दी। सत्यम सांगू मात्र 28 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट हासिल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कैंट बोर्ड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 273 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसएस स्ट्राइकर ने भी जोरदार संघर्ष किया लेकिन टीम 31 रन से मैच हार गई। टीम के स्टार बल्लेबाज सौरभ तोमर ने 44 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने आखिरी तक टीम को मुकाबले में बनाए रखा और अपनी जुझारू पारी के लिए फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया।