फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles will start running on the link road in a week

Meerut News: एक सप्ताह में लिंक रोड पर दौड़ने शुरू होंगे वाहन

Mon, 01 Dec 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will start running on the link road in a week
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले 825 मीटर लंबे लिंक रोड को एक सप्ताह में जनता को सौंपने की तैयारी है। इस मार्ग पर समतलीकरण के साथ सेना के भवनों की ओर से अवशेष दीवार का निर्माण पूरा होने वाला है। इसलिए अभी लिंक रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग करके बंद किया गया है। लिंक मार्ग खुलने का 38 कॉलोनियों के ढाई लाख लोगों को ही नहीं बल्कि बाहरी लोगों को भी फायदा होने वाला है।
विज्ञापन

नवंबर माह में कुछ दिनों तक अधूरे लिंक रोड से ही लोगों ने गुजरना शुरू कर दिया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में ही लिंक रोड विधिवत रूप से जनता को सौंपने की तैयारी है। इसके अलावा लिंक रोड पर सांसद निधि से नेडा 44 सोलर लाइट लगाएगा। इसका कारण है कि अगर लाइटें नहीं लगती हैं तो लिंक रोड पर अंधेरा रहेगा और आपराधिक घटनाओं की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि समतलीकरण का काम पूरा हो गया है। बाकी दीवार निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में सड़क को खोलने की तैयारी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed