फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles will not go within 500 meters of Baba Aughadnath temple from tonight

Meerut News: बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज रात से 500 मीटर के दायरे में नहीं जाएंगे वाहन

Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go within 500 meters of Baba Aughadnath temple from tonight
ओगड़नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा अवस्था का जायजा लेते डीआईजी कलानिधि नैथानी
- महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक, कड़ी निगरानी रहेगी
विज्ञापन

- नैंसी चौराहा और दर्शन एकेडमी के पास होगी अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर के मंदिरों में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी इस पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जलाभिषेक के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी रहेगी। इसके साथ ही 25 फरवरी की रात से ही मंदिर के 500 मीटर के दायरे में वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा।
यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पहुंचेंगे। नैंसी चौराहे और दर्शन एकेडमी पर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर ही गंगाजल के साथ लोटों की व्यवस्थाा रहेगी। मंदिर के बाहर पार्किंग में प्रशासनिक टेंट रहेगा। मंगलवार से ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सजावट शुरू कर दी गई। वहीं, हाईवे सहित अन्य मार्गों से काफी संख्या में गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सेवादारों और कमेटी के पदाधिकारियों को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंदिर से लेकर मुख्य मार्गों तक शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को भी काफी संख्या में लोगों ने सुबह और शाम मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शिव सैनिक संभल में करेंगे जलाभिषेक
मेरठ। शिवसेना के प्रदेश महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के शिव सैनिक संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शहर से भी बड़ी संख्या में शिव सैनिक जाएंगे। मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निवास पर शिवसैनिक एकत्रित होंगे। यहां से दोपहर 12 बजे संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे। तोमर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से शिवसेना हरिहर मंदिर की मुक्ति के लिए आंदोलन चला रही है। इसी आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed