फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles stuck in traffic jam on Delhi Dehradun Highway in Meerut, tourists worried of Delhi and Ghaziabad

UP: नव वर्ष मनाने निकले सैलानी, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जगह-जगह जाम में फंसे वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम

Sat, 30 Dec 2023 07:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Dec 2023 07:55 PM IST
सार

Meerut News : नव वर्ष मनाने के लिए सैलानी शनिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जगह-जगह जाम में फंसे रहे। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। 

विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam on Delhi Dehradun Highway in Meerut, tourists worried of Delhi and Ghaziabad
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा और अन्य जगह के सैलानी पहाड़ियों पर नए साल मनाने के लिए निकल गए हैं। नए साल मनाने निकले सैलानियों को शनिवार को दिल्ली-देहारदून हाईवे पर जगह-जगह जाम मिला है। परतापुर से लेकर दौराला तक आठ से दस जगह पर जाम रहा है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ता चला गया और पुलिस का वही पुराना रवैया रहा। साथ ही हाईवे पर पुलिस की व्यवस्था धड़ाम रही है। 

विज्ञापन


कंकरखेडा बाईपास, जटौली, खड़ौली, खिर्वा चौराहा, मोदीपुरम चौराहा, पल्हैड़ा, सिवाया और टोल प्लाजा पर जाम के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। टोल प्लाजा पर दिनभर में करीब 41 हजार से ज्यादा वाहनों का रैला दिखाई दिया। जिस कारण से दोनों और जाम लगा हुआ था। यहां तक की टोल टैक्स से बचकर निकलने वाले वाहन स्वामी भराला सिवाया मार्ग पर भी फंसे रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में भी मॉल रोड, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर भी जाम दिखाई दिया। सिवाया टोल प्लाजा सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि 25 दिसंबर के बाद से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है। जाम न लगे इसके लिए सभी लेन में टोल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आसानी से ट्रैफिक निकल सके।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed