फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles running on dilapidated bridge due to department's negligence

Meerut News: विभाग की लापरवाही से जर्जर पुल पर दौड़ रहे वाहन

Sun, 02 Apr 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running on dilapidated bridge due to department's negligence
सरधना। सलावा गंगनहर का पुराना पुल टूटने के हादसे को जिसने भी देखा उसने ही अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। दरअसल, यह हादसा ही ऐसा था। यहां सलावा गंगनहर पर अंग्रेजों के जमाने में बना पुल बीच से अचानक टूट गया। पुल का आधा हिस्सा नहर में लटका गया है, जबकि आगे का हिस्सा सही सलामत रहा। ऐसे में ट्रक चालक की सांसें भी अटक गईं। उसने जैसे-तैसे ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। पुल टूटने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना के बाद तीन घंटे तक कोई अधिकारी व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि 20 कदम की दूरी पर सलावा झाल पुलिस चौकी है। ग्राम प्रधान अजय उर्फ बंटी ने बताया कि कई बार पुल को दोबारा से बनवाने की मांग उठाई गई, लेकिन इसे अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को आखिरकार पुल टूट गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम में उठी थी पुल की मांग
सलावा में प्रधानमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में शामिल खेल विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। वहीं, खेल विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट में पुल का निर्माण शामिल बताया गया है। पीएम मोदी ने सलावा गांव में ही खेल विवि का शिलान्यास किया था। इस दौरान भी ग्रामीणों ने पुल के निर्माण की मांग उठाई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हालांकि, बाद में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मंत्री को लिखा पत्र
सलावा के ग्राम प्रधान अजय उर्फ बंटी सोम ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री बिजेश सिंह रावत को भी पत्र लिखा है। जिसमें पुल टूटने के कारण कई गांवों का संपर्क टूटने से ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराया है। साथ ही जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है।

सलावा चौकी का भी संपर्क टूटा
गंगनहर के पास पुल टूटने के बाद सलावा चौकी पुलिस की दूरी बढ़ गई है। पुल से 20 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है। चौकी पुलिस को अब करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांव में पहुंचना पड़ेगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी शुरू हो गई है। इसके चलते दिनभर राहगीर पैदल जाने के लिए मजबूर रहे।

क्षेत्रीय चीनी मिल करेंगी वैकल्पिक व्यवस्था
सलावा पुल टूटने के बाद किसानों के सामने गन्ना आपूर्ति को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इसके लिए प्रशासन ने दौराला, सकौती व खतौली चीनी मिल प्रबंधन को किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व विधायक ने मंत्री से की बात
पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम शनिवार शाम सलावा गंगनहर पर पुल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके सामने आवागमन बाधित होने की समस्या रखी और जल्द समाधान कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने विभागीय मंत्री से फोन पर वार्ता कर पुल टूटने की जानकारी दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।



नया पुल बनाने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। रविवार को निर्माण टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी। साथ ही सभी जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed