फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles on Delhi Road did not open markets

दिल्ली रोड पर वाहन तो खूब चले नहीं खुले बाजार

Sun, 07 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles on Delhi Road did not open markets
कई स्थानों पर बनी जाम की समस्या
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार को वाहनों की काफी भीड़ रही। कई बार तो जाम की स्थिति बन गई। एकतरफ जहां लोगों की आवाजाही खूब रही, वहीं दुकानें कहीं नहीं खुली। शारदा रोड पर भी पूरा मार्केट बंद रहा। मेडिकल स्टोर को छोड़कर कोई भी प्रतिष्ठान नहीं खुला।

दिल्ली रोड के दुकानदारों ने बताया कि जो गाइड लाइन हैं, उनके मुताबिक अभी भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सोचा कि जहां इतने दिन दुकानें बंद रखी, अब और कुुछ दिन बंद रख लेंगे। मेट्रो प्लाजा में भी मोबाइल की सारी दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा शारदा रोड पर दुकान नहीं खुली। बैंक और मेडिकल स्टोर को छोड़कर कहीं भी ताला नहीं खुला। सुबह 11 बजे तक कुछ किराना की दुकानें खुलीं, लेकिन वह भी बंद हो गईं। कबाड़ी बाजार में भी 11 बजे तक कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन फिर बंद हो गईं। मवाना रोड पर कमिश्नर आवास चौराहे के पास दो स्थानों से पुलिस ने बैरियर हटाए। लालकुर्ती पैठ स्थित मुख्य मार्ग पर भी बैरियर हटाए गए। जीरो माइल स्टोन से लेकर रुड़की रोड की तरफ भी सुबह 9:30 बजे वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। यही हाल दिल्ली रोड पर रहा। दिल्ली रोड पर 10:00 बजे मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रकों के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे से लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी तक लाइन लगी रही। शहर में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का दबाव रहा। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि शहर में कहीं भी जाम की समस्या नहीं बनी। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रकों के कारण कई बार वाहनों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed