{"_id":"66da476f25059113180cd137","slug":"vehicles-kept-crawling-on-delhi-road-due-to-power-outage-meerut-news-c-14-1-mrt1006-645135-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली बंबा बंद होने से दिल्ली रोड पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली बंबा बंद होने से दिल्ली रोड पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
कार चालकों की वजह से बाजौट गांव में लगा जाम, बाईपास पर नहीं जाएंगे कार सवार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू होने के चलते बृहस्पतिवार को बिजली बंबा बाईपास को सुबह आठ बजे से चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। बाजोट में उन कार चालकों की वजह से जाम लग गया जो गांव में जाने का झूठ बोलकर जा रहे थे। वाहनों का दबाव होने की वजह से बागपत रोड और दिल्ली रोड पर वाहन रेंगते रहे। रेलवे रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ाने के कारण अब दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को जली कोठी से कैंट होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को भी ट्रैफिक की यही व्यवस्था रहेगी।
दिल्ली रोड से हापुड़ रोड जाने वाले भारी वाहनों को खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहनों को मोहिउद्दीनपुर मोड से खरखौदा होते हुए हापुड़ रोड पर निकाला गया। बिजली बंबा पुलिस चौकी और शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर पुलिस ने कार और छोटे चार पहिया वाहनों को रोक दिया। दो पहिया वाहन जाते रहे। कुछ कार चालक जो झूठ बोलकर निकले कि आसपास की कालोनियों में जाना है, उनकी वजह से बाजोट गांव में भीषण जाम लग गया। बाजौट गांव वाला रास्ता वैसे ही छोटा है, ऐसे में दोपहिया वाहनों की बड़ी संख्या और कार चालकों के वहां से निकलने से घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। मेरठ से गाजियाबाद-दिल्ली जाने वाले वाहनों का दबाव बागपत रोड, हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर खूब दिखा। दिल्ली रोड पर टीपीनगर गेट के सामने पुलिया बनने से हालात ज्यादा खराब रहे। यहां लोग जाम में फंस गए। इसके अलावा यूनिवर्सिटी रोड, माल रोड और कंकरखेड़ा रोड पर भी वाहनों की संख्या अधिक रही।
रोडवेज बसें जली कोठी से कीं डायवर्ट
टीआई विनय कुमार शाही ने बताया कि रोडवेज बसें अभी तक रेलवे रोड से जा रहीं थी। वहां पर बृहस्पतिवार को वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण अब बिजली बंबा बाईपास बंद रहने तक रोडवेज की बसों को जली कोठी से कैंट होते हुए रोहटा रोड पर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तक कार्य हो सकता है पूरा
वंदे भारत चलने के बाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य हो रहा है। रेलवे अधिकारियों ने नौ सितंबर तक कार्य किए जाने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को जाम की स्थिति देखते हुए एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों से काम जल्दी पूरा करने को कहा। रेलवे अधिकारियों से कहा गया कि शुक्रवार रात तक कार्य पूरा कराने का प्रयास करें।