फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles collided after a pile of straw fell on the road

Meerut News: सड़क पर पुआल का ढेर गिरने से वाहन टकराए

Sun, 30 Mar 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided after a pile of straw fell on the road
सरधना। बिनौली रोड पर सड़क पलटी धान की पुआल से वाहन टकराए। संवाद
सरधना। बिनौली-सरधना मार्ग पर द्रोण स्कूल के पास एक ट्राॅली से पुआल का ढेर गिरने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। एक ट्रक चालक ने पुआल से बचने को कट मारा तो वह खेत में जा घुसा। अन्य कई वाहन चालक भी पुआल की चपेट में आने से बचे। पुआल के चलते काफी देर तक मार्ग पर जाम लगा रहा। पुआल हटी तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन


शामली से एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली में पुआल भरकर सरधना आ रहा था। जैसे ही वह सरधना बिनौली मार्ग पर द्रोण स्कूल के निकट पहुंचा तो अचानक ट्राॅली में बंधा रस्सा खुल गया। जिसके चलते पुआल का सारा ढेर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान ट्राली के पीछे चल रहे कई वाहन चालकों ने अचानक ब्रेक मारे तो उनमें आपस में भिड़ंत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed