फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicle runs over laborer on highway; dies on the spot.

Meerut News: हाइवे पर वाहन ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicle runs over laborer on highway; dies on the spot.
- सकौती बाजार अंडरपास कट के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक वाहन लेकर भाग निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे- 58 पर सकौती बाजार अंडरपास कट के पास बृहस्पतिवार शाम सड़क पार कर रहे मजदूर को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
सकौती निवासी प्रमोद वाल्मीकि (55) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह किसी काम से सकौती बाजार आए थे। अंडरपास कट के सामने वह हाईवे को पार कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट के कारण प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया। मृतक की 13 वर्षीय बेटी दीया का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों ने वाहन चालक की तलाश कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed