{"_id":"5f553db08ebc3e44b43a6f10","slug":"vegetables-are-burning-in-the-fire-of-inflation-meerut-news-mrt5000180118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की आग में जल रहीं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की आग में जल रहीं सब्जियां
विज्ञापन
मेरठ। सब्जियां महंगाई की आग में जल रही हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले थोक में सब्जियों के दाम पांच रुपये से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। हरी सब्जियां आम आदमी की पहुंच से लगातार दूर होती जा रही हैं। कई सब्जियों के भाव 50 रुपये प्रति किलो के पार हैं तो कई 50 रुपये के आसपास हैं। अनलॉक-4 में भी मंडी के समय में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अधिकांश खुदरा बाजार में दो दिन पुरानी सब्जी पहुंच रही है। इस कारण कई सब्जियां खराब हो रही हैं।
मंडी में आलू पिछले सप्ताह 30 रुपये प्रति किलो था, जबकि इस समय 35 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। टमाटर पिछले सप्ताह 35 रुपये था, वर्तमान में 40, तुरई पिछले सप्ताह 15 वर्तमान में 25 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़े हैं। सब्जी मंडी समिति अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि सब्जी के खराब होने के कारण भी महंगाई बढ़ रही है। सब्जियों को बचाने के लिए मंडी का समय बदला जाना जरूरी है। मंडी व्यापारी पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मंडी सचिव व जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। संयुक्त व्यापार संघ को प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द मंडी का समय बदलने का आश्वासन दिया है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि पहले मंडी का समय रात आठ से सुबह आठ बजे तक था। ऐसे में लोगों को ताजी सब्जी मिल जाती थी। वजह किसान पूरे दिन अपने खेतों में सब्जी तोड़ता और रात में 11 बजे तक मंडी पहुंच जाता था। रात में ही मंडी व्यापारी सब्जी को व्यवस्थित कर लेता था और सुबह 4 बजे से सब्जी विक्रेता खरीदारी शुरू कर देते थे। अब किसान की सोमवार में तोड़ी गई सब्जी मंगलवार को मंडी पहुंच रही है। खुदरा बाजारों के सब्जी विक्रेता मंगलवार शाम सब्जी खरीदते हैं। बुधवार को दुकानों में उनकी बिक्री होती है। ऐसे में सब्जी दो दिन पुरानी हो जाती है।
फुटकर में और भी ज्यादा है भाव
फुटकर में सब्जियां काफी महंगी मिल रही हैं। बाजार के अनुसार विक्रेताओं ने सब्जियों के भाव तय किए हुए हैं। जैसे रोहटा रोड पर टमाटर 60 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है, जबकि कंकरखेड़ा में 70 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है। इसी तरह शहर के अन्य पॉश इलाकों में टमाटर 80 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
ये हैं सब्जी के भाव
सब्जी थोक ( नवीन मंडी, वर्तमान) (नवीन मंडी, पिछले सप्ताह)
आलू 35 30
टमाटर 40 35
तुरई 25 15
घिया 23 30
बैंगन 25 25
भेलिया 20 20
गोभी 50 50
शिमला मिर्च 50 40
मटर 100 100
बंदगोभी 30 50
प्याज 19 18
भिंडी 25 22
हरी मिर्च 50 35
अरबी 27 25
फुटकर में सब्जी के भाव
सब्जी रोहटा रोड कंकरखेड़ा मोदीपुरम
आलू 42 50 40
टमाटर 60 70 60
तोरी 45 45 45
घिया 40 45 55
बैंगन 50 50 50
भेलिया 45 42 45
गोभी 70 75 80
शिमला मिर्च 100 80 100
मटर 150 150 150
बंदगोभी 65 60 60
प्याज 37 37 35
भिंडी 50 50 50
हरी मिर्च 80 70 80
अरबी 50 52 50