फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vegetable vendor dies after falling into drain in Nauchandi area

Meerut News: नौचंदी क्षेत्र में नाले में गिरकर सब्जी विक्रेता की मौत

Tue, 11 Feb 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor dies after falling into drain in Nauchandi area
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर आम्रपाली सिनेमा के निकट सब्जी विक्रेता राहुल (24) खुले नाले में गिर गया। बाहर निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ रोड की वैशाली कॉलोनी निवासी राहुल सब्जी बेचता था।
विज्ञापन

सोमवार शाम वह आम्रपाली सिनेमा के पास घूम रहा था। अचानक ही संतुलन बिगड़ने पर वह खुले नाले में गिर गया। निकलने की कोशिश की, लेकिन बाहर नहीं आ पाया। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। मुंह में नाले का गंदा पानी भरने से वह बेहोश हो गया। उसे लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवक नशे में संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
22 जनवरी को मनाया था जन्मदिन
राहुल ने बीती 22 जनवरी को अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। राहुल की मौत के बाद पिता रामविलास और भाई दिनेश व पंकज का रोते हुए बुरा हाल हो गया। नालों में गिरकर आए दिन होने वाली मौतों को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है।

----
नाले में गिरकर पूर्व में हुई मौत
- ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम ज्वालापुरी में 6 फरवरी 2025 की शाम सिक्योरिटी गार्ड अरुण का पुत्र सात वर्षीय आर्यन नाले में गिरी गेंद उठाते समय गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

- कोतवाली थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास 18 जनवरी 2025 की सुबह पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुनील कुमार (38) की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

- गंगानगर में मवाना रोड से कसेरूखेड़ा जाने वाले रास्ते पर नाले में जयभीम नगर प्रतापनगर निवासी सन्नी का शव 25 दिसंबर 2024 को मिला था। वह 16 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने 19 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

- गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी के बाहर नाले में 15 दिसंबर 2024 को भाजपा नेता यशपाल सिंह के बेटे अमन का शव घर से चंद कदम दूर नाले में पड़ा मिला था। वह परिवार के साथ एक शादी में लौटने के बाद लापता हो गए थे।

- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को नूरनगर पुलिया पर नाले में सचिन का शव पड़ा मिला था। वह 23 नवंबर को गाजियाबाद के विजयनगर से बरात में आया था। परिजनों ने 24 नवंबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

- आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास नाले में 23 नवंबर 2024 को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। युवक क्षेत्र में कूड़ा बीनता था।

- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2024 को मथुरा पैलेस के पास नाले में बिहार निवासी प्रभु का शव मिला था। वह बिहार का रहने वाला था और ई-रिक्शा चलाता था। दुकानों के बाहर ही वह सो जाता था।

- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत आईटीआई के पास नाले में हलवाई प्रवीण शर्मा का शव 19 अक्तूबर 2024 को मिला था। वह 17 अक्तूबर को जेलचुंगी के पास अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे और लापता हो गए थे।


- नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में 7 जुलाई 2024 को करीब 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed