{"_id":"5ed6ae5d8ebc3e90240f8664","slug":"vegetable-arrivals-increased-in-jagriti-vihar-mandi-shortage-of-customers-meerut-news-mrt484572833","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति विहार मंडी में सब्जी की आवक बढ़ेगी ग्राहकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति विहार मंडी में सब्जी की आवक बढ़ेगी ग्राहकों की कमी
विज्ञापन
जागृति विहार मंडी में सब्जी की आवक बढ़ी, ग्राहकों की कमी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खरीदारों पर बंदिशों के चलते जागृति विहार एक्सटेंशन मंडी में किसानों की सब्जी खराब हो रही है। मंगलवार को मंडी में सब्जी की आवक अधिक रही, वहीं ग्राहकों की कमी के चलते काफी सब्जी खुले आसमान के नीचे दुकानों पर ही रखी रह गई। दिन में हुई बारिश के दौरान भी काफी सब्जी भीग गई। जिला प्रशासन ने नवीन सब्जी मंडी और लोहिया नगर सब्जी मंडी को बंद करके जागृति विहार एक्सटेंशन में खुले आसमान के नीचे सब्जी मंडी संचालित की हुई है। मंडी में प्रशासन ने किसानों की बची सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। धूप और बारिश में किसानों की सब्जी खराब हो रही है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश के दौरान भी काफी सब्जी भीग गई। जो दिन में तेज धूप के कारण खराब हो गई। उधर, शाम को काफी संख्या में किसान सब्जी लेकर मंडी पहुंचे। लेकिन रात्रि में सब्जी खरीदारों की संख्या बेहद कम होने के कारण किसानों की सब्जी मंडी में रखी रह गई।
- नवीन सब्जी मंडी में व्यापारियों ने की बैठक
नवीन सब्जी मंडी को संचालित करने की मांग को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक की। व्यापारी सुरेंद्र वीरेंद्र भूषण पद्म सैनी आदि ने कहा कि जागृति विहार एक्सटेंशन में संचालित मंडी में सुविधाओं के कारण किसान और व्यापारी परेशान हैं, वही मंडी समिति को भी राजस्व की हानि हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि किसान और व्यापारी हित में नवीन मंडी और लोहिया नगर मंडी को संचालित करें।