फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   veerotaam bane adyaksh

डॉ. वीरोत्तम बने आईएमए अध्यक्ष

Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
veerotaam bane adyaksh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (मेरठ) शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, डॉ. रेनू भगत को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएमए भवन में शुक्रवार शाम को इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ. जेवी चिकारा ने की।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के गठन को लेकर करीब दो हफ्ते से कवायद चल रही थी। शुरूआत में अध्यक्ष पद को लेकर थोड़े मतभेद थे। लेकिन कुछ सीनियर चिकित्सकों के हस्तक्षेप के बाद डॉ. वीरोत्तम तोमर पर आम सहमति बन पाई। वर्ष 2001 से प्रैक्टिस शुरू करने वाले डॉ. तोमर वर्ष 2004 में आईएमए के साइंटिफिक सचिव, 2009 में सचिव और 2013 में वाइस प्रेसीडेंट रह चुके हैं। वहीं, आईएमए एएसएस चैप्टर का भी गठन किया गया है। जिसका चेयरमैन डॉ. राजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, महामंत्री डॉ. संदीप सहगल को नियुक्त किया है।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष - डॉ. वीरोत्तम तोमर
उपाध्यक्ष - डॉ. प्रदीप बंसल व डॉ. रीता जैन
महामंत्री - डॉ. रेनू भगत
वित्त सचिव -  डॉ. नवनीत अग्रवाल
सोशल सचिव - डॉ. संगीता गुप्ता
साइंटिफिक सचिव - डॉ. अनिल कपूर
असिस्टेंट साइंटिफिक सचिव - डॉ. सुधी अग्रवाल कांबोज
लाइब्रेरी सचिव - डॉ. शांति स्वरूप
ज्वाइंट लाइब्रेरी सचिव - डॉ. ज्योत्सना वत्स
एग्जीक्यूटिव मेंबर - डॉ. वीके बिंद्रा, डॉ. एनके शर्मा, डॉ. रवि भगत, डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. कुंवर अनीस खान, डॉ. मेधावी तोमर, डॉ. मनीष अग्रवाल ।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चिकित्सकों को जोड़ना प्राथमिकता’
अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. वीरोत्तम तोमर ने कहा कि जिले के चिकित्सकों को एक साथ रखकर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। आईएमए नए मेंबर भी बनाएगी। कुछ युवा चिकित्सक संगठन से अलग बने हैं, जिन्हें साथ लाया जायेगा। आम जनता तक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के साथ ही बीमारी से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चलेगा। देश में कई बीमारियां गंदगी से होती हैं, जिनसे बचा जा सकता है। बशर्ते हम लोग स्वच्छता को लेकर गंभीर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed