फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vedio of attackers with illigal weapons went viral

अवैध हथियारों के साथ हमलावरों का वीडियो वायरल

Fri, 12 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
vedio of attackers with illigal weapons went viral
अवैध हथियारों के साथ हमलावरों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। सिखेड़ा निवासी फरार हमलावर अवैध हथियारों के साथ वीडियो एवं फोटो वायरल कर रहे हैं। वे पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं। इससे गांव के दो पक्षों में तनाव बढ़ गया है।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में करीब 22 दिन पहले अनुसूचित जाति और गुर्जर जाति के युवकों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि अनुसूचित जाति के प्रदीप पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को शोभित क्रांति दल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने एडीजी कार्यालय पर हंगामा किया था। वहीं, एडीजी ने हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें आरोपी खुलेआम पुलिस और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। उनके हाथों में अवैध हथियार भी हैं। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली है। उसने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना कि लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed