फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vedas provide us knowledge: Rajesh

वेद हमें ज्ञान प्रदान करते हैं : राजेश

Thu, 28 Aug 2025 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Vedas provide us knowledge: Rajesh
आर्य समाज थापरनगर का द्वारा एमपीएस में वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज थापरनगर का वेद प्रचार कार्यक्रम मेरठ पब्लिक स्कूल वेस्टर्न रोड में एवं हर्षोल्लास से आरंभ हुआ। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए राजेश सेठी ने कहा की जिस प्रकार सूर्य समस्त संसार को प्रकाश देता है। उसी प्रकार ईश्वर प्रदत्त वेद हमें ज्ञान प्रदान करते हैं।
यजमान विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव गौड़, शिक्षिकाएं और छात्र रहे। मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने बताया कि मनुष्य को वेद आध्यात्मिक एवं मानसिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे हम जीवन में श्रेष्ठ कर्म कर पाते हैं। परमात्मा हम सबके पिता हैं। अतः वह हमें वेद के द्वारा सही दिशा में चलाने के लिए मार्ग दर्शन देते हैं। अमृतसर से आए अंतरराष्ट्रीय भजनोपदेशक का उपदेश पंडित दिनेश पथिक ने अपने अत्यंत मधुर भजनों के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने ईश्वर की उपासना एवं अपने गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया। आर्य विद्वान आचार्य डॉक्टर योगेंद्र याज्ञिक ने बताया कि हर स्थिति में हमें दैनिक स्नान एवं प्राणायाम करना चाहिए। दैनिक जीवन में समय सारणी बनाकर समय का सदुपयोग करना चाहिए। हमें दुर्व्यसनों ने दूर रहना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य वाचस्पति मिश्र ने की। प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, प्रीति सेठी, अरविंद कुमार डॉ. आरपी सिंह चौधरी, सोहन वीर आर्य, आनंद प्रकाश त्यागी, अशोक सुधाकर, प्रमोद कुमार सिंह, सुशील बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed