फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vedas are the words of God: Acharya Sanand

ईश्वर की वाणी वेद हैं : आचार्य सानंद

Sun, 05 Oct 2025 05:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Vedas are the words of God: Acharya Sanand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज गंगानगर में वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन का कार्यक्रम यज्ञ के साथ शुरू हुआ। यजमान ओमवीरी देवी, नरेंद्र सिंह, विनय वर्मा, मानवेंद्र वर्मा, नीलम रहीं। आचार्य सानंद ने मंत्रों का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की वाणी वेद हैं। वेद ही धर्म और कल्याण का मार्ग हैं। उन्होंने समाज में फैल रही बुराइयों से बचने के लिए कहा।
आचार्य ने कहा कि आर्य समाज न तो कोई मत है और न कोई पथ है। यह कोई संप्रदाय भी नहीं है। यह कोई मार्ग, वाद और महजब भी नहीं है। आर्य समाज एक ऐसा मिशन है जो वैदिक धर्म का प्रचार और प्रसार करता है। वेद ईश्वर की वाणी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमारे माता, पिता, सखा और परम आधार हैं। ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप, निराकार, सर्वशक्तिमान, अनादि और अनुपम हैं। अहिंसा, अहिंसा की रक्षा के लिए की जाने वाली हिंसा, धैर्य, क्षमा, मन का नियंत्रण, चोरी न करना, शरीर व मन की पवित्रता, इंद्रियों का नियंत्रण, उत्तम बुद्धि, विद्या, सत्य, क्रोध न करना आदि धर्म के लक्षण हैं।
विज्ञापन

इस दौरान भजन उपदेशक सहदेव मुनि बेधड़क ने भजनों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तेजवीर सिंह, मुकेश आर्य, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज आर्य, यशपाल सिंह, रविंद्र आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed