फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vechile illusion in biker after petrol pump

पेट्रोल पंप से निकलते ही बाइकसवार को वाहन ने रौंदा

Mon, 02 Mar 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
vechile illusion in biker after petrol pump
खरखौदा। खरखौदा में शनिवार रात बाइक में पेट्रोल डलवाने सड़क पहुंचे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई के शव साथ ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला रास निवासी 40 वर्षीय संजीव पुत्र महेश त्यागी शनिवार रात घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर गए थे। पेट्रोल डलवाकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने से इंकार किया। परिजन शव को अपने साथ ले गए। वहीं, थाना पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने एक सप्ताह पहले धीरखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र से 50 वर्षीय अर्द्धविक्षेप्त व्यक्ति को बीमारी की हालत में सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed