फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vatsal murder: Police stopped the parents of the deceased from going to meet the Chief Minister

वत्सल हत्याकांड : मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे मृतक से माता-पिता को पुलिस ने रोका

Mon, 03 Apr 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vatsal murder: Police stopped the parents of the deceased from going to meet the Chief Minister
सरधना। क्षेत्र के महादेव गांव में करीब एक साल पहले हुए वत्सल त्यागी हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ मामले में विवेचक ने फाइनल रिपोर्ट लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। इसके विरोध में मृतक के परिजनों ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। तब जाकर एसएसपी ने जांच सरधना से हटाकर रोहटा थाना पुलिस को दी। अब भी पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों को इंसाफ की गुहार लगाने से रोक रही है। रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने जाते समय मेरठ में सरधना व रोहटा थाना पुलिस ने मृतक वत्सल के परिजनों को रोक लिया तथा समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

महादेव गांव में बीते वर्ष 17 अप्रैल को बीएससी के छात्र वत्सल त्यागी पुत्र प्रदीप अपने नलकूप पर गया था। छात्र का गोली लगा शव उसके खेत पर चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उनको छोड़ दिया गया था। विवेचक ने आत्महत्या बताते हुए 22 दिसंबर, 2022 को फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। मृतक के पिता प्रदीप व मां प्रियंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगने के लिए लखनऊ जा रहे थे। सरधना व रोहटा थाना पुलिस ने उन्हें सोहराबगेट बस स्टैंड पर रोक लिया। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच रोहटा थाना को दी गई थी, यदि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो विवेचक से जवाब लिया जाएगा। जांच पूरी करते हुए घटना का खुुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed