फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vasant panchmi is today

आज सुबह 10:46 बजे शुरू होगी वसंत पंचमी

Wed, 29 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
vasant panchmi is today
सर्वार्थ सिद्धि योग में वसंत पंचमी आज
विज्ञापन

मेरठ। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा होगी। धर्मगुरुओं के अनुसार 30 जनवरी को वसंत पंचमी होगी। हालांकि बहुत से लोग 29 जनवरी को भी वसंत पंचमी का पर्व मनाएंगे।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार सूर्योदय कालीन पंचमी का संयोग सरस्वती पूजन, वाग्दान, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत आदि संस्कारों व अन्य शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ दिन वसंत पंचमी 30 जनवरी को होगा। ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण के अनुसार वसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त वाले पर्वों की श्रेणी में शामिल है। इस दिन बृहस्पतिवार व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि योग भी बन रहा है। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। दोनों योग रहने से वसंत पंचमी की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

- वसंत पंचमी को लेकर पंचांग भेद
इस साल वसंत पंचमी को लेकर पंचांग भेद भी है। आचार्य कौशल वत्स के अनुसार कुछ जगहों पर पर्व 29 जनवरी तो कुछ जगहों पर 30 जनवरी को मनाया जाएगा। पंचांग दिवाकर के अनुसार पंचमी तिथि बुधवार सुबह 10:46 मिनट से शुरू होगी जो बृहस्पतिवार दोपहर 1:20 मिनट तक रहेगी। देवी पूजन की सभी तिथियां व पूजन आदि के मुहूर्त की तिथियां हमेशा सूर्योदय कालीन ग्रहण करने का ही विधान है। प्रात:कालीन की गई पूजा सदैव ही सिद्ध व शुद्ध होती है। ऐसे में 30 जनवरी को ही वसंत पंचमी उपयुक्त मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के सभी मंदिरों में होंगे आयोजन
बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल के अनुसार वसंत पंचमी की पूजा 30 जनवरी को होगी। बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर गुरु मां निलिमानंद महाराज के अनुसार मंदिर में महाआरती और मां सरस्वती की विशेष पूजा 30 जनवरी को की जाएगी। इसी क्रम में शहर के विभिन्न मंदिरों सहित सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन 30 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed