{"_id":"696ab0f29bfda6e678086be4","slug":"vasant-panchami-shopping-begins-kite-and-string-prices-rise-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1082585-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वसंत पंचमी की खरीदारी शुरू, पतंगों और मांझे की कीमतों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वसंत पंचमी की खरीदारी शुरू, पतंगों और मांझे की कीमतों में उछाल
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सदर बाजार में ओम पतंग की दुकान पर पतंग की खरीदारी करते लोग.....संवाद
मेरठ। वसंत पंचमी से पूर्व ही शहर में पतंगों और मांझे की खरीदारी में तेजी आ गई है। 23 जनवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। हालांकि महंगाई का असर पतंगों और मांझे की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। इससे पतंग और मांझे की खरीदारी महंगी हो गई है। पतंगों की कीमतों में ज्यादा वृद्धि हुई है। पहले 5 रुपये की मिलने वाली पतंग अब 8 रुपये में मिल रही है। अच्छी गुणवत्ता वाली पतंग की कीमत पहले 8 रुपये होती थी। यह अब 12 रुपये से 15 रुपये के बीच बिक रही है।
मांझे की नई किस्में इस बार ऊंची कीमत के साथ बाजार में आई है। इनकी कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। पतंग व्यापारी वंश के अनुसार शहर में काला सोना के नाम से मशहूर मांझा 1 तार, 2 तार और 3 तार में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह 300 रुपये तक प्रति रील बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा, एयर इंडिया 9 तार की रील 400 रुपये और छह तार की रील 300 रुपये में उपलब्ध है। ड्रैगन मांझे की रील 250 रुपये की है। महंगाई के बावजूद पतंग और मांझे की जमकर खरीदारी हो रही है।
बाजारों में बढ़ी रौनक
शहर के सदर, खैरनगर और गोला कुआं जैसे मुख्य बाजारों में पतंगों और मांझे की 300 से अधिक स्थायी और अस्थायी दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर हर तरह की पतंगें और मांझे उपलब्ध हैं। पतंग व्यापारी आकाश ने बताया कि इस बार बाजार में डेढ़ तावा पतंग भी आई है। इसकी कीमत 100 रुपये है। वहीं, सद्दी की कीमत 100 रुपये से 300 रुपये के बीच बताई जा रही है। इन बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद, लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक बनी हुई है। यह पर्व के प्रति लोगों की आस्था और उल्लास को दर्शाता है।