{"_id":"6a7c83490652ad101d0fad0d","slug":"varnika-secured-the-first-position-in-the-solo-dance-competition-meerut-news-c-72-1-mct1005-157605-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में वर्णिका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में वर्णिका रही प्रथम
Wed, 12 Aug 2026 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह आयोजन एनसीसी इकाई और लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। कैप्टन लता कुमार के नेतृत्व में 12 कैडेट्स ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।
कैडेट वर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर ऑफिसर आंचल द्वितीय रहीं, जबकि कैडेट खुशी और अनुराधा ने तृतीय स्थान साझा किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में संगीत विभाग से डॉ. शालिनी वर्मा और समाजशास्त्र विभाग से डॉ. मनीषा भूषण उपस्थित रहीं प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कैडेट्स को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. मंजू रानी, डॉ. राधा रानी, प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. गीता चौधरी और डाॅ. निरूपमा आदि उपस्थित रहीं।