फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vande Mataram didn't sing and kept watching mobile, then BJP got angry

Meerut News: वंदे मातरम् नहीं गाया और मोबाइल देखते रहे तो भड़के भाजपाई

Sat, 27 May 2023 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram didn't sing and kept watching mobile, then BJP got angry
- एआईएमआईएम के पार्षदों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का लगाया आरोप, देशद्रोह का मुकदमा कराने की मांग
विज्ञापन

- भाजपा महिला पार्षद कविता राही ने सबसे पहले किया था विरोध, इसके बाद बढ़ता गया हंगामा
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गहमागहमी के बीच महापौर-पार्षदों के शपथ समारोह में वंदे मातरम् गायन के समय एआईएमआईएम के नेता और उनके पार्षद को कुर्सी पर बैठे मोबाइल चलाते देखकर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा की महिला पार्षद कविता राही ने वीडियो बना लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम ने नेताओं पर हमला कर दिया। शपथ समारोह चलता रहा और पिटाई होती रही। भाजपाइयों ने एआईएमआईएम के पार्षदों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया और देशद्रोह का मुकदमा कराने की मांग की।
समारोह में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., सुनील भराला, कमलदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मंच पर मौजूद थे। महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. द्वारा शपथ दिलाने से पहले वंदे मातरम् शुरू कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वंदे मातरम् के दौरान एआईएमआईएम के नेता और उनके पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। कोई मोबाइल पर बात करने लगा तो कोई व्हाट्सएप देखता रहा था, जबकि अन्य जनप्रतिनिधि और लोग राष्ट्रगीत गा रहे थे। एआईएमआईएम के नेताओं और उनके पार्षदों को कुर्सी पर बैठे हुए देखकर महिला पार्षद कविता राही ने सबसे पहले नाराजगी जताई। महिला पार्षद कविता राही ने इसको राष्ट्रगीत का अपमान करना बताया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएमआईएमआई के पार्षदों को पीटा। बाद में डीएम सहित अन्य अफसरों ने मोर्चा संभालकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए नारे...राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान का अपमान करेंगे तो पिटेंगे। यह देशद्रोही जैसा काम कर रहे है। राष्ट्रगीत के समय भी गलत मानसिकता वाले लोग कुर्सी पर बैठे मोबाइल पर बात या फिर व्हाट्सएप-फेसबुक चला रहे थे। उनके साथ मारपीट गलत नहीं हुई। इतना कहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में वंदे मातरम् के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed