फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vande Mataram didn't sing and kept watching mobile, then BJP got angry...

UP: गांव में रहते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देहात क्षेत्र में मिलेंगी कई सुविधाएं

Sat, 27 May 2023 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 05:51 PM IST
सार

UP News : अगर आप गांव में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत देहात क्षेत्रों में भी ये सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Vande Mataram didn't sing and kept watching mobile, then BJP got angry...
राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार की मंशा है कि देहात की जनता को प्रमाण पत्र और कृषि से जुड़ी सुविधाओं के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव में ये सुविधाएं आसानी से मिल सके। इसके लिए सरकार ने हर गांव में सहकारी समिति खोलने का निर्णय लिया है। योजना को अमली जामा पहलाने के लिए जिला कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी गठित कर दी गई है। हालांकि योजना की पहली बैठक शुक्रवार को होनी थी, जो किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


मेरठ जिले में सहकारिता विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर 84 सहकारी समिति संचालित हैं। एक-एक समिति से कई-कई गांव जुड़े हैं। समितियों पर किसानों को खाद, बीज के अलावा कृषि यंत्रों की सुविधा भी मिलती है। लेकिन मत्स्य, पराग दुग्ध संघ, उद्यान विभाग, जनसुविधा केंद्र जैसी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सहकारिता से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर गांव में सहकारी समिति खोली जाएंगी। जिसमें मत्स्य पालन, पराग दुग्ध, कृषि, उद्यान विभाग समेत सहकारिता से जुड़े सभी विभाग गांव-गांव समितियां संचालित करेंगे। इनमें किसानों को खाद, बीज, जन्म-मृत्यु, आय-जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, भूमि के अभिलेखों के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ...जब ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद पिटते रहे और 7 ने ली शपथ, खूब वायरल हुआ ये वीडियो

जिला सहकारिता डेवलपमेंट कमेटी गठित
सरकार की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जिला सहकारिता डेवलपमेंट कमेटी का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष जिलाधिकारी दीपक मीणा हैं। कमेटी पूरे जिले की समितियों का मूल्यांकन कराएगी और गांव-गांव में सहकारी समिति कार्यालय के लिए सरकारी भूमि का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम पर बवाल: BJP पार्षदों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, फूंका असदुद्दीन ओवैसी का पुतला

डीएम की अध्यक्षता में जिला कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी गठित हो चुकी है। योजना की पहली बैठक शुक्रवार को होनी थी, जो किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई। शीघ्र ही अगली बैठक करके हर गांव में समिति खोलने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। - प्रदीप सिंह, संयोजक एवं एआर सहकारिता विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed