फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vande Bharat is not getting enough passengers

Meerut News: वंदे भारत को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat is not getting enough passengers
मेरठ। मेरठ के लोगों को लखनऊ तक नई हाईस्पीड लग्जरी वंदे भारत ट्रेन जरूर मिल गई, मगर ट्रेन के संचालन के डेढ़ महीने बाद भी वंदे भारत में मेरठ और लखनऊ दोनों ओर से अभी 30 फीसदी यात्री ही यात्रा कर रहे हैं, जिसका कारण इस ट्रेन का किराया अधिक होना और इसके कुछ समय बाद ही दोनों ओर से राज्यरानी का चलना माना जा रहा है।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस के सहारनपुर से संचालित होने पर मेरठ में लगातार नई ट्रेन की मांग की जा रही थी। डेढ़ महीने पहले 31 अगस्त को आनन -फानन में अचानक मेरठ से लखनऊ तक के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हुआ था। ट्रेन के स्टॉपेज केवल मुरादाबाद और बरेली हैं। ट्रेन का समय भी सुबह राज्य रानी एक्सप्रेस के आसपास ही है। मेरठ से वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 7:05 बजे चलती है। लखनऊ से भी वापसी में दोनों के बीच केवल एक घंटे का ही अंतर है।
विज्ञापन

वंदेभारत की क्षमता 530 यात्रियों की है, जिसमें 478 सीट एसी चेयर कार की और 52 एग्जीक्यूटिव की है। मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से मेरठ अभी तक प्रतिदिन का हिसाब 130 से 160 यात्री ही आ रहा है। करीब 25 से 30 प्रतिशत ही यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकटों की ये है स्थिति
बृहस्पतिवार को मेरठ से वंदेभारत गई उसमें भी यात्रियों की संख्या 153 रही। शुक्रवार को मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत में बृहस्पतिवार देर रात तक 144 यात्रियों ने ही सीट बुक कराई थी। एग्जीक्यूटिव में भी केवल 25 सीट बुक हुई थी, 27 सीट खाली थी। शुक्रवार यानि आज लखनऊ से आने वाली में वंदे भारत में 168 टिकट ही बुक हुए थे। शनिवार सुबह लखनऊ जाने वाली वंदे भारत के लिए एसी चेयरकार के 143 और एग्जीक्यूटिव सीट के 19 टिकट ही बुक हुए थे। शनिवार को लखनऊ से आने वाली ट्रेन में 153 व 26 टिकट बुक हुए थे। रविवार सुबह मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में एसी चेयरकार के 120 और एग्जीक्यूटिव सीट के 24 टिकट बुक हुए थे। रविवार को मेरठ आने वाली वंदेभारत के एसी चेयरकार के 97 और एग्जीक्यूटिव सीट 18 टिकट ही बुक हुए थे।


--------

महंगा किराया बड़ा कारण
वंदे भारत में एसी चेयरकार का टिकट लखनऊ तक 1355 रुपए है, जबकि राज्य रानी का टिकट 645 है। राज्यरानी में थर्ड एसी का टिकट 790 और सेकंड एसी का टिकट 1100 रुपए का है जबकि वंदे भारत में एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2415 रुपए है। इसके अलावा वंदे भारत और राज्यरानी में लखनऊ और मेरठ पहुंचने में केवल एक घंटे का अंतर है। इस कारण भी यात्री वंदे भारत में यात्रा करने से बच रहे हैं।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed