फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valmiki's procession was carried out with great pomp

Meerut News: धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि की शोभायात्रा

Tue, 07 Oct 2025 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Valmiki's procession was carried out with great pomp
लावड़ - कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते। स्रोत आयोजक
लावड़। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मनमोहक झांकियां शामिल रही। डीजे की धुनों पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर फीता काटकर व भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने 21 हजार की सहयोग राशि आयोजकों को सौंपी। संगीत सोम ने कहा कि सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर अवकाश किया है और सफाईकर्मियों को मुफ्त उपचार का तोहफा दिया है, जिससे कर्मियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सरकार अब वेतन भी बढ़ाने जा रही है। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान गौरव सूद, राहुल सूद, अनुज सूद, सनी, अजीत, सुनील, रतन रोहतगी, हरिदास, सत्य प्रकाश, सुनील, दीपक, जगदीश, अविनाश, विशाल, रतन, मदन, राहुल, भोले, विक्रम पाल, दीपू, शनि, राजू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed