फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valentine Week 2018 : celebrated teddy bear day

Happy Teddy Day 2018 : प्रेमी जोड़ों ने 'टेडी' देकर किया प्यार का इजहार

Sat, 10 Feb 2018 06:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Feb 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Valentine Week 2018 : celebrated teddy bear day
टेडी बीयर - फोटो : अमर उजाला

वेलेंटाइन वीक में शनिवार को युवाओं ने टेडीबियर डे मनाया। शुक्रवार को युवाओं ने टेडीबियर डे के लिए टेडी खरीदकर अपने दोस्तों को दिया। वहीं प्रेमी जोड़ों ने टेडी देकर अपने प्यार का इजहार किया।इस दौरान गिफ्ट गैलरीज पर टेडीबियर खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। 50 रुपये से लेकर 5 हजार कीमत का टेडीबियर बाजार में हैं। युवाओं ने अपने बजट व पसंद के अनुसार टेडी लिया।

विज्ञापन


हैगिंग से लेकर सिटिंग टेडी
सॉफ्ट टॉय में टेडीबियर बच्चों व युवाओं सभी का पसंदीदा खिलौना है। बाजार में वेलेंटाइन डे के लिए ब्रांडेड व नानब्रांडेड दोनों ही प्रकार के टेडीबियर हैं। छोटे टेडी से लेकर फुल साइज के टेडी हैं। लाल रंग का टेडी काफी पसंद किया गया। हार्ट लिए टेडी, बॉस्केट टेडी को भी युवाओं ने पसंद किया। टेडीकप, टेडी कुशन, टेडी डायरी की भी मांग रही।
विज्ञापन


सहेली के लिए भी खरीदा टेडी
टेडी डे पर केवल प्रेमी-प्रेमिका ही नहीं अन्य रिश्तों में भी यह दिन मनाया जाता है। शुक्रवार को बहन, भाई, मम्मी ने बच्चों के लिए टेडी खरीदा। सहेलियों ने भी एक-दूसरे को देने के लिए टेडी खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में दिखा उत्साह 
बच्चों ने भी अपने पैरेंट्स के साथ दुकानों पर जाकर टेडी बियर खरीदे। लोगों ने बताया कि बच्चे भी एक-दूसरे को उपहार देते हैं। दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। वहीं स्कूल और कॉलेजों में युवाओं ने चॉकलेट डे मनाया। दुकान संचालकों ने बताया कि उपहार खरीदने वालों में उत्साह दिख रहा है। हर उम्र के लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed