फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vajpayee gave a new direction to the country through historic decisions.

Meerut News: वाजपेयी ने ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से देश को दी नई दिशा

Wed, 17 Dec 2025 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee gave a new direction to the country through historic decisions.
राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते शिक्षक स्रोत विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, संवेदनशील कवि-हृदय, राजनेता, कुशल प्रशासक, उत्कृष्ट वक्ता थे। जिन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के संवाहक के रूप में स्मरण किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को सुदृढ़ किया। डॉ. मोनू सिंह ने कहा कि उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सर्व शिक्षा अभियान जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से देश को नई दिशा दी।
विज्ञापन

डॉ. मनोज आर्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदना और आशावाद की स्पष्ट झलक मिलती है। हार नहीं मानूंगा जैसी पंक्तियां आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं। जितेंद्र कुमार बालियान ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. मनोज आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed