{"_id":"690f290ac3c5d0425e022018","slug":"vaishya-community-will-honour-the-meritorious-students-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1022622-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वैश्य समाज करेगा मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वैश्य समाज करेगा मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज वैश्य छात्र छात्रा अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इस बारे में संघ भवन पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में हुई प्रेसवार्ता में महामंत्री प्रमोद गुप्ता और मुख्य संयोजक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि समारोह में लगभग 500 मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन होगा।
इनके अलावा समाज की छह विभूतियों डॉ. संदीप कुमार गर्ग, नीरज मित्तल, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ. अरुण कुमार सिंघल, इंजीनियर निखिल किशोर गुप्ता और शायर गोपाल जानम को वैश्य शिरोमणि की उपाधि दी जाएगी। वैश्य एकता पत्रिका का भी विमोचन भी होगा। प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, संयोजिका गीता जिंदल, निमेष गोयल, प्रवीण गुप्ता, अजय गुप्ता, गीता अग्रवाल रहे।