{"_id":"6aca4fb7b6519d047405b0b5","slug":"vaishy-samaaj-daandiya-utsav-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1326440-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मीठे रस से भर्योड़ी राधा रानी लागे, डांडिया की धूम में झूमे अग्रवंशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मीठे रस से भर्योड़ी राधा रानी लागे, डांडिया की धूम में झूमे अग्रवंशी
विज्ञापन
..डांडिया की धूम और भजनों पर झूमे अग्रवंशी
...एक हजार किलो फूलों की पंखुड़ियों से खेली फूलों की होली
... वृंदावन के रॉक बैंड ने बांधा समां महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर वीनस गार्डन में सजी भक्ति और संस्कृति की शाम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में आयोजित एक शाम महाराज अग्रसेन के नाम कार्यक्रम में डांडिया की धूम रही। भजनों की मधुर धुनों पर युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य किया। सांस्कृतिक संध्या में भक्ति, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में एक हजार किलो फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
वृंदावन के सनातन्स रॉक बैंड की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मीठे रस से भर्योड़ी राधा रानी लागे', मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, मेरे बांके बिहारी लाल, तुम इतना न करियो श्रृंगार जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया, वहीं महिलाओं और पुरुषों ने डांडिया खेलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। संगीत की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एक हजार किलो फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई फूलों की होली रही। फूलों की वर्षा के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। राधा-कृष्ण की भक्ति और ब्रज की होली के रंग में रंगे वीनस गार्डन का माहौल उल्लास से भर गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक ईंट और एक रुपया का संदेश सहयोग, समानता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर सेवा कार्यों में सहभागी बनाना ट्रस्ट का उद्देश्य है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर मंदिर निर्माण और अन्य जनसेवा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग ने अग्रवाल एवं वैश्य समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कमजोर हुआ है। लोकसभा तथा राज्यसभा में भागीदारी घटी है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 107 विधानसभा सीटों पर वैश्य समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति है। पार्टी टिकट वितरण में समाज की जनभागीदारी, संगठनात्मक योगदान और जनसेवा को महत्व देते हुए योग्य उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलने चाहिए।
विधान परिषद पूर्व सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह समाज की संस्कृति, एकता और पहचान के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है। महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा तभी सार्थक होगी, जब उनके सहयोग और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाया जाएगा।
कार्यक्रम में अनुराधा, डॉ. रामकुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मुकेश, अतुल्य, पुलकित, अजय, अमित, विकास और दीपक रहे।