फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaibhav Sen won gold in Judo Championship

Meerut News: वैभव सेन ने जूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav Sen won gold in Judo Championship
दौराला - जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले वैभव सेन। स्रोत : स्वयं
दौराला। मणिपुर में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं नेशनल सीनियर स्कूल जूडो चैंपियनशिप में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स जूडो एकेडमी के प्रशिक्षु ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक सत्येंद्र फौजी ने बताया कि इकलौता गांव निवासी वैभव सेन ने 23 से 26 जनवरी तक मणिपुर में आयोजित स्कूल गेम्स नेशनल सीनियर स्कूल जूडो चैंपियनशिप में सीनियर कैटेगरी में 73 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता प्रशिक्षु बीपी इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र है। पदक विजेता की मां पिंकी गृहिणी है और पिता संजय सेन प्राइवेट नौकरी करते हैं। एकेडमी प्रशिक्षुओं सिद्धार्थ चौधरी, अभिजीत चौधरी, अभिनव, वीर चौधरी, शोभित, दिशांत, भक्ति सिवाच, आराध्या भारद्वाज, भूमि सिवाच ने कॉल कर पदक विजेता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed