फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Vahan' app operations disrupted; RC and fitness-related tasks stalled.

Meerut News: वाहन एप का संचालन बाधित, आरसी-फिटनेस के कार्य अटके

Tue, 07 Jul 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
'Vahan' app operations disrupted; RC and fitness-related tasks stalled.
- आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे परेशान लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परिवहन विभाग के वाहन एप ने फिर झटके लेने शुरू कर दिए हैं। इस कारण नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन, वाहन ट्रांसफर आरसी, फिटनेस फीस आदि कार्य बाधित हो रहे हैं। इससे परेशान लोग आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
दरअसल, पिछले महीने वाहन एप को अपग्रेड किया गया था। इसके चलते 15 दिन तक वाहन एप पूरी तरह बंद रहा था। अब उम्मीद थी कि एप पर वाहन संबंधी सभी कार्य सुचारु रूप से होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वाहन एप 24 घंटे में आठ घंटे भी नहीं चल रहा है। इस कारण लोगों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। वाहन स्वामी अपने वाहनों का टैक्स जमा करने, फिटनेस प्रमाण पत्र लेने जैसे कार्यों के लिए भटक रहे हैं। वाहन डीलर को कोई भी वाहन बेचते समय वाहन एप पर उसका रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह कार्य काफी समय से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरटीओ प्रशासन अनीता सिंह का कहना है कि एप में स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता है। कार्यालय में अपने कार्य के लिए आने वाले वाहन स्वामियों को इसकी सूचना दी जा रही है। एप के सुचारु होने के बाद ही यह समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed