फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaccine shortage: one thousand people may remain deprived of booster dose

वैक्सीन की किल्लत : टीकाकरण पर हो सकता है संकट, एक हजार लोग बूस्टर डोज से रह सकते हैं वंचित 

Sat, 10 Apr 2021 09:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Apr 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage: one thousand people may remain deprived of booster dose
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

वैक्सीन की किल्लत है। ऐसे ही हालात रहे तो टीकाकरण पर संकट खड़ा हो सकता है। 61 सत्र कम कर दिए गए हैं, पर वैक्सीन का संकट बरकरार है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को 80 हजार डोज और मिल गई हैं। 18 हजर पहले से हैं। लिहाजा अभी एक सप्ताह तक ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन और डोज नहीं आई तो टीकाकरण में परेशानी होगी। 

विज्ञापन


वैक्सीन की किल्लत के कारण जो सत्र कम किए गए हैं, ये सत्र देहात क्षेत्र में हेल्थ पोस्ट पर लगाए जा रहे थे। अभी सरकारी अस्पतालों और शहर-देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण पहले की तरह चल रहा है। पहले 123 सत्र लगाए जा रहे थे। इनमें से 61 सत्र इस सप्ताह कर दिए गए थे।

विज्ञापन

एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को टीकाकरण शुरू हुआ है। तब से ज्यादा लोग लगवा रहे हैं, इस कारण वैक्सीन की कमी चल रही है। कोवैक्सिन का तो टीकाकरण बंद कर ही दिया है, सिर्फ उसकी बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

जो वैक्सीन है वह सिर्फ कोविशिल्ड है। अब जो वैक्सीन आई है, वह भी कोविशिल्ड ही है। यह हालत तब हैं जबकि सेना के लिए आई वैक्सीन भी स्वास्थ्य विभाग ही इस्तेमाल कर रहा है, नहीं तो यह संकट और बड़ा होता। 

बूस्टर डोज से एक हजार लोग रह सकते हैं वंचित 
कोवैक्सिन की बूस्टर डोज से भी करीब एक हजार लोग महरूम रह सकते हैं। दो हजार लोगों को अभी कोवैक्सिन की बूस्टर डोज लगनी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के पास महज एक हजार डोज ही हैं। अगर जल्द ही और डोज नहीं आई तो संकट होगा। 

नहीं होने देंगे संकट 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि कोवैक्सिन की बूस्टर डोज अभी हैं, जो कमी है उसे मंगवा लिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि टीकाकरण सुचारु रूप से चलता रहे। बाकी जगह दिक्कत है, लेकिन मेरठ कोवैक्सिन की बूस्टर डोज भी अभी लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed