{"_id":"692e071edca3b4d3110e9013","slug":"vaccine-festival-begins-no-child-should-be-deprived-of-vaccination-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1042587-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीका उत्सव शुरु...कोई भी बच्चा टीके से वंचित न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीका उत्सव शुरु...कोई भी बच्चा टीके से वंचित न रहे
विज्ञापन
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से टीका उत्सव शुरु किया है ताकि कोई भी बच्चा टीके से वंचित न रहे। पूरे महीने बच्चों को खसरा-रूबेला और अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि मेरठ में पेंटावेलेंट, पोलियो, खसरा-रूबेला की पहली व दूसरी डोज की उपलब्धि पिछले साल से काफी कम है। जिले के सामने पेंटावेलेंट का लक्ष्य 26,664, पोलियों का लक्ष्य 21,316 और मीजल्स रूबेला वन 15,785 और मीजल्स रुबेला-दो का लक्ष्य 25,241 रखा गया है। टीका उत्सव के दौरान सभी नियमित टीकाकरण सत्रों को विशेष अभियान का रूप दिया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों के जिला अस्पताल, शहरी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाले रोजाना के सत्रों में भी छूटे हुए व जीरो डोज बच्चों को प्राथमिकता से कवर किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस जीवन रक्षक अभियान का घर-घर तक प्रचार करेगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, बाबूराम अहलावत, बब्बन शुक्ला, राम नारायण, नजमुनिशा, अल्ताफ अली, परवीन कौशिक, तबस्सुम और सलीम आदि उपस्थित रहे।