फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaccination of 148 police and municipal staff

छठे चरण में कोविशील्ड वैक्सीन का 148 पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों को टीका लगा

Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 148 police and municipal staff
पुलिस और पालिका के 148 कर्मचारियों का टीकाकरण
विज्ञापन

मवाना/परीक्षितगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को 57 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। सीएचसी के कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि थाना पुलिस, तहसील कर्मचारी और नगर पालिका के सफाईकर्मियों का टीकाकरण किया गया। कुल 134 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी थी। इनमें से 57 लोग ही उपस्थित रहे।
परीक्षितगढ़ सीएचसी पर पुलिस और नगर पंचायत के 62 कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। टीका लगने के बाद सभी लोग 30 मिनट तक डॉक्टरों की देखरेख में रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि छठे चरण में 62 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर डॉ. लता, डॉ. रवि, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, एएनएम सुशीला, आशीष चौधरी, अरुणिमा, जसबीर, आरती, अनामिका, विजय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर दौराला सीएचसी पर 29 पुलिस, स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि नोडल अधिकारी डा. प्रदीप शर्मा की देखरेख में टीकाकरण हुआ। टीका लगने के बाद सभी लोग सामान्य रहे। इस दौरान डॉ. बिजेंद्र, डॉ. सारंग, डॉ. शशि खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माछरा में 16 लोग नहीं पहुंचे
माछरा। सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए 19 लोग नहीं पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि किठौर थाना पुलिस, नगर पंचायत किठौर और ब्लॉक के कर्मचारियों समेत कुल 54 लोगों को टीका लगना था। लेकिन 38 लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंचे। इस दौरान वैक्सीन इंचार्ज ब्रिजेश शर्मा के साथ निधि, किरण, संध्या, डॉ. मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, राजन भिवानिया आदि मौजूद रहे। संवाद
अंतिम चरण में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण पूरा
हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को बहसूमा थाने के पुलिसकर्मियों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि करीब 30 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने कहा कि अगले चरण में कस्बा और क्षेत्र के 50 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों ने निर्देश पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। संवाद

जांच में सभी की रिपोर्ट आई नेगेटिव
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 174 लोगों की जांच की गई। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed