{"_id":"6a49013512ae6064cf009100","slug":"uyds-cricket-academy-won-the-under-14-final-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-155671-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-14 का फाइनल मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-14 का फाइनल मुकाबला जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड पर श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से मैच जीता।
युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसमें मोहम्मद शरन ने 24, प्रतीक चौधरी ने 33 रन की पारी खेली। आदित्य ने भी 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में भवित अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और आठ ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 29.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रणविजय ने 55 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके लगाए। इसके साथ ही यजुर ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मोहम्मद सालिक ने चार और आदित्य व देव ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर कोच अभिषेक राय, पूर्व क्रिकेटर ब्रजमोहन सिंह आदि ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।