फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uttrakhand polise raid in begambagh

छात्रवृति घोटाले के वांछित की तलाश में बेगमबाग पहुंची उतराखंड पुलिस

Sun, 20 Jun 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
uttrakhand polise raid in begambagh
छात्रवृत्ति घोटाले के वांछित की तलाश में बेगमबाग पहुंची उत्तराखंड पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। विद्यार्थियों के फर्जी प्रवेश दर्शाकर छात्रवृत्ति हड़पने से जुड़े एक मामले में उत्तराखंड पुलिस ने लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग में दबिश दी। पुलिस टीम यहां एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। यहां काफी विरोध के बीच पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और फिर लौट गई।
उत्तराखंड के देहरादून स्थित पटेल नगर थाने से शनिवार को सब इंस्पेक्टर अनिरुद्ध मैथानी की अगुवाई में पुलिस टीम लालकुर्ती थाने पहुंची। टीम के मुताबिक वर्ष 2019 में छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ा एक केस पटेलनगर में दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में असोड़ा हाउस बेगमबाग निवासी दीपक त्यागी भी वांछित चल रहा था। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद टीम बेगमबाग पहुंची और दीपक त्यागी को दबोच लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम को काफी विरोध झेलना पड़ा। काफी धक्का-मुक्की के बीच पुलिस दीपक त्यागी को लेकर गई। बताया गया है कि देहरादून के कुछ संस्थानों में फर्जी छात्र दर्शाकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला किया गया है। इसकी जांच एसआईटी द्वारा की गई थी। इसके बाद कई आरोपी जेल जा चुके हैं। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed