फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttrakhand police found the girl who fall in love

प्रेम विवाह रचाने वाली युवती की तलाश में सिविल लाइन पहुंची उतराखंड पुलिस

Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uttrakhand police found the girl who fall in love
प्रेम विवाह रचाने वाली युवती को ले गई उत्तराखंड पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। उत्तराखंड के देहरादून से आई पुलिस लापता युवती की तलाश में शनिवार को यहां सिविल लाइन क्षेत्र पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली थी कि युवती ने प्रेम विवाह रचाया है। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता चल गया। देर शाम उत्तराखंड पुलिस बयान दर्ज कराने की बात कहकर युवती को साथ लेकर चली गई।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि कुछ समय पहले देहरादून के थाना रामपुर क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। बाद में सामने आया कि युवती मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी युवक में साथ आई है और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके चलते ही उत्तराखंड पुलिस शनिवार सुबह यहां पहुंची और थाने में संपर्क किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिनकी तलाश में टीम आई, उनकी लोकेशन प्रगति नगर में मिल रही है। इसके बाद टीम प्रगति नगर पहुंची और प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। इस दौरान युवती के परिजन भी साथ रहे। युवती ने साथ जाने से इनकार किया तो युवक के परिजन उसके समर्थन में खड़े हो गए। बाद में बताया गया कि ऐसे मामले में युवती के बयान क्षेत्रीय कोर्ट में दर्ज होते हैं। वहां युवती जो बयान देती है, उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाती है। इसके बाद पुलिस युवती को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed