{"_id":"6750bf326e0c89b4250bf9f6","slug":"uttarakhand-and-maharashtra-police-raided-kankarkheda-meerut-news-c-72-1-mrt1061-125511-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उत्तराखंड व महाराष्ट्र पुलिस ने दी कंकरखेड़ा में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उत्तराखंड व महाराष्ट्र पुलिस ने दी कंकरखेड़ा में दबिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र व उत्तराखंड पुलिस ने अलग-अलग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। गैंगस्टर केस के आरोपी योगेश पाल की तलाश में रुड़की से उत्तराखंड पुलिस कंकरखेड़ा पहुंची। लेकिन आरोपी के घर पर ताला लगा मिला। जबकि मुंबई के अंधेरी से आई महाराष्ट्र पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया। रुड़की के सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा एएस पवार व हेड कांस्टेबल बिनेश कुमार अत्री बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाक्यपुरी निवासी योगेश पाल पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन आरोपी के नहीं मिलने पर टीम को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया।
थाने पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने बताया कि फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वह आरोपी रविंद्र झा व दीपक शर्मा की तलाश में आए हैं। रविंद्र झा पुलिस को नहीं मिला, जबकि दीपक शर्मा को टीम अपने साथ ले गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड व महाराष्ट्र की पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में आई थी। थाना पुलिस ने उनकी मदद की।