फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uttar pradesh win the match

यूपी ने गोवा को दस विकेट से रौंदा  

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh win the match
सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के दौरान जीत पर खुशी मनाते यूपी के बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के मैच में यूपी ने तीसरे ही दिन गोवा को दस विकेट से रौंद दिया।  टूर्नामेंट में यूपी की यह लगातार तीसरी जीत है। पिछले दो मैचों में टीम ने बोनस अंक भी हासिल किए हैं। कप्तान शिवम चौधरी के आलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को गोवा ने अपनी दूसरी पारी 102 रन पर तीन विकेट से आगे बढ़ाई। स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे कि यूपी के प्रशांत ने श्रीनिवास को 27 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद प्रशांत ने 112 के  स्कोर पर शिवम मापसेकर (22) को चलता कर दिया। लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने अपनी शानदार फिरकी से कप्तान अचित सिगवान को एक रन पर पगबाधा आउट कर टीम की कमर तोड़ दी। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और गोवा की पूरी टीम 142 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी के शिवम चौधरी और प्रशांत चौधरी ने 3-3 विकेट, दीपक कुमार, जीशान अंसारी और शानू सैनी ने 1-1 विकेट लिया। यूपी को जीत के लिए 82 रन का लक्ष्य मिला। ओपनर बल्लेबाज कप्तान शिवम चौधरी ने 35 गेंद पर नाबाद 44 और फराज ने 34 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी टीम को सात अंक मिले हैं। अब तक यूपी ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं। इससे पहले झारखंड और ओडिशा की टीम को हराया था। इस मौके पर यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, एमडीसीए अध्यक्ष अरविंद नाथ सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेके गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, पिच क्यूरेटर रवींद्र चौहान, आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, सुरेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed