फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Traffic Police Update: E-invoices of vehicles violating lockdown are now reaching home in Meerut

यूपी: लॉकडाउन का उल्लंघन अब पड़ रहा भारी, घर पहुंच रहे ई-चालान, लोग हैं परेशान

Wed, 10 Feb 2021 01:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Feb 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Traffic Police Update: E-invoices of vehicles violating lockdown are now reaching home in Meerut
ई-चालान - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के समय के ई-चालान वाहन स्वामियों के घर अब पहुंच रहे हैं। 10 माह बाद लोगों को पता चल रहा है कि उन्होंने वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम तोड़ने के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। ऐसे कुछ लोग चालान राशि का भुगतान करते समय ट्रैफिक पुलिस के प्रति विरोध भी जाता रहे हैं। 22 मार्च, 20 को जनता कर्फ्यू के बाद अप्रैल और मई में लॉकडाउन रहा था।  

विज्ञापन


गंगानगर निवासी अमित कुमार की स्विफ्ट गाड़ी का लॉकडाउन उल्लंघन और सीट बेल्ट न लगाने पर तीन अप्रैल, 20 को ई-चालान हुआ था। 31 जनवरी को घर पर ई-चालान का नोटिस मिला है। इसी तरह सदर बाजार निवासी राकेश जैन ने बताया कि उनकी आई टेन गाड़ी का ई-चालान 30 मार्च, 2020 को होना बताया गया। कोई मैसेज भी नहीं मिला था। 27 दिसंबर को घर पर ट्रैफिक पुलिस ने दो हजार के ई-चालान की कॉपी भेजी है।  
विज्ञापन


साल 2020 में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 97 हजार ई-चालान
ट्रैफिक पुलिस ने 2020 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक 97 हजार वाहनों के ई-चालान किए थे। प्रत्येक महीने नौ-दस हजार वाहनों के चालान पुलिस कर रही है। एक ई-चालान भेजने पर ट्रैफिक पुलिस के सात रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण हादसा: तेज रफ्तार कारों के उड़े परखच्चे, चंद मिनटों में तीन जिंदगियां खत्म, देखिए तस्वीरें

वाहन बेच चुके लोग परेशान
ई-चालान में उन लोगों पर भी बोझ पड़ रहा है। जिन्होंने अपने वाहन दूसरों को बेच दिए हैं। वाहन खरीदने वाले का नाम आरटीओ में दर्ज नहीं हैं। ऐसे में जिसके नाम वाहन का रजिस्ट्रेशन है, चालान उसके पते पर ही पहुंच रहे हैं। इससे वे बेवजह परेशान हैं।

नियमानुसार अब नहीं भेजने चाहिए चालान 
लॉकडाउन के समय के ई-चालान तीन माह में घर पहुंच जाने चाहिए थे। यदि लॉकडाउन के चालान अब घर पहुंच रहे हैं तो यह गलत है। ट्रैफिक पुलिस को यह चालान खत्म कर देने चाहिए। - अरविंद भाटी, अधिवक्ता

निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही भेजे जा रहे चालान 
ई-चालान तीन माह बाद न्यायालय भेजे जाते हैं। लॉकडाउन के समय प्रिंट नहीं निकले थे। डाक से भी नहीं भेजे जा सके। अब प्रक्रिया के तहत जून, 2020 तक के चालान भेज दिए गए हैं। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed