फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh News: forgery in home delivery of high security registration plate in Meerut

यूपी: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में होम डिलीवरी के नाम पर बड़ा खेल, ये है पूरा मामला

Thu, 25 Feb 2021 03:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: forgery in home delivery of high security registration plate in Meerut
फर्जी नंबर प्लेट बरामद - फोटो : अमर उजाला

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने वाली कंपनियां दोहरी नीति पर कार्य कर रही हैं। वाहन डीलर्स के यहां एचएसआरपी लगवाने के लिए मई-जून तक की वेटिंग हैं तो होम डिलीवरी के लिए सात मार्च की तारीख दी जा रही है।

विज्ञापन


होम डिलीवरी के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों से 150 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 250 रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा है। कार में प्लेट के लिए अब 992 रुपये वसूले जा रहे हैं। पूर्व में इसकी दर 742 रुपये थी।
विज्ञापन


पूर्व में जहां एचएचआरपी निर्माता कंपनियां नंबर प्लेट को डीलर के यहां पहुंचाते थे। वहां से मैसेज देकर प्लेट लगवाने के लिए तारीख दी जाती थी। अब प्लेट सीधा ग्राहक के पते पर दी जा रही है। इसके बाद वाहन स्वामी को डीलर के यहां जाकर खुद ही प्लेट लगवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी तरफ टू व्हीलर और फोर व्हीलर डीलर्स के पास मई से जून तक की बुकिंग हैं। फोरव्हीलर डीलर्स शोरूम पर अब इसके लिए बुकिंग भी नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, मेरठ जिले के वाहन मालिक ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं। ये लोगों आसपास के जिलों में बुकिंग करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें

जिले में इन वाहनों पर लगनी है एचएसआरपी
 दुपहिया वाहन:      5,12,799
 कार:                   1,96,425
 व्यावसायिक:         35,992
 कुल वाहन    :       7,45,216

बाहर जाने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा 
अलग-अलग शोरूम से मिली जानकारी के अनुसार टू व्हीलर में 18 प्रतिशत और फोर व्हीलर में 40 प्रतिशत एचएचआरपी प्लेट लग गई हैं। शुरुआत में काम तेजी के साथ हुआ था। दिसंबर के बाद साइट में समस्या और नियमों में बार-बार परिवर्तन के कारण वाहन मालिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जिले के बाहर जाने वाले ज्यादातर वाहनों में एसएसआरपी लग गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed