फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Legislative Council Election, Voting will take place from eight to five o clock in evening at Meerut

विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव: सुबह 8 बजे से मतदान जारी, ड्रोन से हो रही निगरानी

Tue, 01 Dec 2020 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Legislative Council Election, Voting will take place from eight to five o clock in evening at Meerut
Mlc election meerut - फोटो : अमर उजाला

विधान परिषद के लिए मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। मतदान आज शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए 107 पोलिंग पार्टियां सोमवार शाम तक मतदान स्थलों पर पहुंच गईं थीं। स्नातक सीट पर 30 व शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर है।

विज्ञापन

 
मेरठ में स्नातक के लिए 77 और शिक्षक के लिए 30 बूथ बनाए गए हैं। 107 पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी हैं। इस मौके पर प्रेक्षक आईएएस सत्येंद्र कुमार सिंह व जिलाधिकारी के. बालाजी ने विक्टोरिया पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कुल स्नातक मतदाता - 2,97,320
कुल शिक्षक मतदाता - 33,040
मेरठ में शिक्षक मतदाता - 5,452
मेरठ में स्नातक मतदाता - 60,204

स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी (30)
दिनेश कुमार गोयल (भाजपा), हेम सिंह पुंडीर (माध्यमिक शिक्षक संघ), जितेंद्र कुमार गौड़ (कांग्रेस),  शमशाद अली (सपा), अकबर शर्मा, अजय गौतम, अतुल्य कुमार, अफरोज खान, अमित भारद्वाज, अर्चना शर्मा, आशाराम निमेष, डॉ. उर्मिला राजपूत, ऊषा चंद्रा, कंवलजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार चौहान, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रिंस कंसल, मानवीर सिंह, राहुल कुमार, ललित कुमार राणा, विद्या गौतम, श्रीभगवान शर्मा, सुनील कुमार त्यागी, सुरेंद्र पाल सिंह, सुशील कुमार सिंह, सेलकराम चौधरी, संजीव कुमार, डॉ. हरविंद्र कुमार (सभी निर्दलीय) 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

शिक्षक सीट पर उम्मीदवार (15) 
ओमप्रकाश शर्मा (माध्यमिक शिक्षक संघ), श्रीचंद शर्मा (भाजपा), धर्मेंद्र कुमार (सपा),  प्रो. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. उमेश चंद त्यागी, कुलदीप मलिक, नितिन तोमर, रजनीश चौहान, डॉ. राजपाल त्यागी, रामपाल सिंह जांगडा, श्री शर्मा जी, स्वराज पाल दुहण, समीर कुमार, डॉ. सुशील कुमार, ज्ञान प्रकाश गुप्ता।

स्नातक के लिए बूथ
मेरठ शहर : शहर (26), तेजगढ़ी (6), मोदीपुरम (4), परतापुर व कैंट (2-2), कंकरखेड़ा (5), साबुन गोदाम व शोभापुर (3-3)
मेरठ देहात: दौराला व सरधना (3-3), सरूरपुर खुर्द, जानी खुर्द, रजपुरा, खरखौदा, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा व रोहटा (2-2), मवाना (4) 

शिक्षक के लिए बूथ
शहर: शहर (11), मोदीपुरम, कैंट, कंकरखेड़ा, साबुन गोदाम, परतापुर, तेजगढ़ी, शोभापुर (1-1)
देहात: सरधना, सरुरपुर खुर्द, दौराला, रोहटा, शोभापुर  जानीखुर्द, रजपुुरा, खरखौदा, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा (1-1)

ड्रोन से भी होगी पोलिंग सेंटर की निगरानी
चुनाव के लिए 31 पोलिंग सेंटर और 107 बूथ पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और 17 क्यूआरटी लगाई गई है। तीन एसपी और दो एडिशनल एसपी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मूवमेंट पर रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। कहीं पर कोई गड़बड़ी होने पर सीधा जेल भेजा जाएगा। पीएसी और आरएएफ ने पोलिंग सेंटर पर जाकर कमान संभाल ली है। अबकी बार पुलिस बल के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी होगी। जिले को 5 जोन 31 सेक्टर में जिले को बांट दिया। प्रत्येक पोलिंग सेंटर करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात में एसएसपी ने कई पोलिंग सेंटर पर जाकर निर्धारित 20 पॉइंट का जायजा भी लिया।

सपा जिलाध्यक्ष को बूथ कैप्चरिंग की आशंका
सपा ने आशंका जताई है कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में बूथ कैप्चरिंग कर सकती है। सपा के जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि पार्टी नेताओं आदिल चौधरी, विपिन मनोठिया, संजीव यादव, ठा. भोज प्रताप, शिवम वर्मा और शेरा जाट के साथ मतदान केंद्रों पर चुनावी व्यवस्था देखकर आशंका है कि भाजपा बूथों पर कब्जा करने का प्रयास कर सकती है। सभी बूथ प्रभारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सभी 77 मतदान केंद्रों पर सपा के एजेंट मौजूद रहेंगे। बूथ कैप्चरिंग की आशंका पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी निर्देशित किया है कि बूथों की निगरानी करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed