UP Election 2022: विवादास्पद वीडियो वायरल होने पर सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी पर मुकदमा दर्ज, आयोग की दी गई सूचना
मेरठ सिटी के एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि एक वीडियो में एक प्रत्याशी द्वारा ऐसी बातें कही गई हैं जिसे देखकर द्वेष भावना फैलने के लिए प्रेरित लग रही थी। वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद IPC की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।
विस्तार
वीडियो का प्रशिक्षण कराया गया जिसके बाद IPC की धारा 505 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है।
आपको बता दें कि आदिल चौधरी एक बैठक के दौरान कुछ अपशब्द कहते दिख रहे हैं, जिसका वीडियो भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है।
अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया था, 'मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं... चुनचुन कर बदला लिया जाएगा" क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडों को ही टिकट दिया है?'
मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा “हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं... चुनचुन कर बदला लिया जाएगा"
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 25, 2022
क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडो को ही टिकट दिया है? pic.twitter.com/37odJVVCRa