फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar pradesh big news bomb information in utkal express Train stopped in saharanpur tapri station

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह, सहारनपुर में आधा घंटा रुकी रही ट्रेन, एक हिरासत में

Mon, 23 Sep 2019 10:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Sep 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh big news bomb information in utkal express Train stopped in saharanpur tapri station
ट्रेन में बम की सूचना पर तलाशी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन को टपरी जंक्शन पर रोका गया। बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वायड व जीआरपी की टीम ने ट्रेन की तलाशी ली। टीम को ट्रेन से एक संदिग्ध बैग मिला है। वहीं एक व्यक्ति को भी टीम ने हिरासत में लिया है। तकरीबन आधा घंटा तक चैकिंग के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार से ओडिशा के पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में रुड़की से टपरी स्टेशन के बीच बम की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को सहारनपुर जिले के टपरी जंक्शन पर रोका गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम टपरी स्टेशन पर चेकिंग करने पहुंची और पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। जीआरपी ने ट्रेन से एक संदिग्ध बैग बरामद किया है। टीम ने बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने रुड़की और टपरी जंक्शन के बीच में जीआरपी को सूचना दी कि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में उसके द्वारा कुछ व्यक्ति संदिग्ध देखे गए जिनके पास आपत्तिजनक सामग्री व विस्फोटक है। सूचना गंभीर थी इसे लेकर टीम ने तुरंत ट्रेन को टपरी स्टेशन पर रोक दिया। 

डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल दस्ता, एलआईयू, जीआरपी के संयुक्त टीम चैकिंग के लिए पहुंची। टीम ने ट्रेन में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पता चला गया कि एक मनोज नाम का व्यक्ति है जो मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है। उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना दी थी। उसने सूचना तंत्र का दुरुपयोग किया है। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed